Sunday, January 9, 2022

India Post Office celebrates Neeraj Chopra's Tokyo heroics by installing 'Golden' letter box in his hometown in Haryana


The world's largest postal network, India Post, has come up with a special gesture to honor India's 'Golden Boy' Neeraj Chopra in his hometown for spearheading the nation's historic campaign in the 2020 edition of the Tokyo Olympics. Neeraj entered his name in the history books by ending India's 100-year wait for a medal in athletics at the grandest stages of them all - the Olympics. 

Neeraj managed to produce a throw of 87.58 to clinch the historic gold medal in the final of the men's javelin event at the Tokyo Games 2020. Celebrating Neeraj's path-breaking gold medal win in his hometown, the Indian Post has installed a golden letterbox in Haryana. With an increased brand value, superstar Neeraj has signed several endorsement deals following a memorable campaign in the Summer Games 2020. 

Painting the letterbox gold, the India Post has also opted to give Neeraj a special mention. “In honor of Javelin Throw Gold Medal Winner Tokyo Olympics 2020 Shri Neeraj Chopra," the Indian Post has engraved the special message on the customized letterbox. A tweet about the Indian Post's incredible gesture for Neeraj has garnered the attention of the netizens on social media. 

On the work front, Tokyo Olympic gold medalist Neeraj had kickstarted his 90-day off-season training at the Chula Vista Elite Athlete Training Centre in California last month. The poster boy of javelin in India is gearing up for the 2022 World Athletics Championships, Commonwealth Games and Asian Games at the prestigious training center.

Neeraj is India's second-ever individual Olympic gold medalist after celebrated shooter Abhinav Bindra. Earlier, Neeraj was conferred with the Major Dhyan Chand Khel Ratna award. Neeraj had also emerged as the most-searched personality by Indians in 2021 on Google. The Athletics Federation of India has extended the contract of Neeraj's coach Klaus Bartonietz till the Paris Olympics in 2024.

Friday, January 7, 2022

संचार व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डाकघरों से रेलवे टिकट बुकिंग का किया लखनऊ से शुभारम्भ

डाकघरों में अब रेलवे टिकट भी बनवाए जा सकेंगे। इसके लिए रेलवे स्टेशन या अन्यत्र जाने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार के संचार, रेल, और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 6 जनवरी, 2022 को लखनऊ जीपीओ में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के 9147 डाकघरों में इस सुविधा का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रदेश के सभी प्रधान डाकघर और उपडाकघरों के साथ सुदूर गाँवों में स्थित शाखा डाकघर तक के ग्रामीण डाक सेवक रेलवे यात्रियों के लिए ट्रेनों के रिजर्वेशन टिकट बुक कर सकेंगे।  रेल टिकट बुक करने का सिस्टम IRCTC की मदद से लागू किया जायेगा।  इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के 14,553 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर भी शुरू किए गए।


कार्यक्रम में संचार, रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डाकघरों से जन-जन का विश्वास जुड़ा है। वह वक्त भी था, जब बड़े परिवार के नेता डाकघरों के विषय में सोचते तक नहीं थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इसकी अहमियत समझी। आज डाकघर का नया स्वरूप उनकी विजन की वजह से है। डाकघरों के माध्यम से लोगों तक 50 से अधिक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। डाकघर से बड़ा सर्विस डिलीवरी नेटवर्क पूरी दुनिया में नहीं है। उत्तर प्रदेश में डाकघरों ने चालू वित्तीय वर्ष में चार लाख से अधिक सुकन्या समृद्धि खाते खोलकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। 

श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि डाक विभाग को नए स्वरूप में सर्विस डिलीवरी को सुनिश्चित करना होगा। महिला स्वयं सहायता समूहों, बुनकरों, आदिवासियों, स्थानीय कारीगरों के उत्पादों को देश के हर कोने तक पहुंचाने की प्राथमिकता तय होगी। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से होगी। रेलवे के करीब 12 लाख और डाक विभाग के तीन लाख कर्मचारी मिलकर इस प्राथमिकता को पूरा करेंगे।                                                                                  

कार्यक्रम के दौरान संचार मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, बरेली, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, नोएडा, झाँसी के डाकघरों में मौजूद ग्राहकों से संवाद भी किया। वाराणसी से सुकन्या समृद्धि योजना धारक छात्रा कुमारी निधि सिंह (कक्षा 5, केंद्रीय विद्यालय, BLW, वाराणसी) ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के तहत आरम्भ सुकन्या समृद्धि योजना की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की इस पहल की सराहना की। इस पर संचार मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने उसकी सराहना करते हुए मन से पढ़ाई करने एवं सुखद भविष्य की कामना की।


संचार मंत्री ने सुकन्या समृद्धि खाता खोले वाली विभिन्न पाँच बालिकाओं को पासबुक भी प्रदान किया। चालू वित्तीय वर्ष में उत्तर प्रदेश का चार लाखवां सुकन्या समृद्धि खाता खोलने वाली देवरिया की नव्या तिवारी को प्रतीकात्मक पासबुक सौंपी। नव्या ने कहा कि वह इस खाते से एकत्रित राशि से पढ़ाई कर वैज्ञानिक बनेंगी। वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन जौनपुर जिले की सुकन्या खाता धारक आरोही यादव को पासबुक देने के बाद संचार मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने प्यार से कंधे पर बिठाकर प्रोत्साहित किया। 

कार्यक्रम में स्वागत सम्बोधन उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्री केके सिन्हा, आभार ज्ञापन लखनऊ परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री विवेक दक्ष, संचालन सहायक डाक अधीक्षक श्री योगेश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य श्री अशोक बाजपेयी, विधायक द्वय श्री सुरेश कुमार तिवारी और श्री नीरज वोरा, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल, डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री, आईआरसीटीसी के सीआरएम अजीत सिन्हा, निदेशक (मुख्यालय) डाक श्री शाहनवाज अख्तर, सतर्कता अधिकारी श्री शशि कुमार उत्तम, लखनऊ मंडल के प्रवर डाकघर अधीक्षक श्री सुशील तिवारी, चीफ पोस्टमास्टर लखनऊ जीपीओ श्री केएस वाजपेयी सहित तमाम जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे। 




Thursday, January 6, 2022

Aadhar registration of children and updation of mobile number at doorstep through Postman

Department of Posts has expanded many services for the convenience of the public. The facility of Aadhaar enrollment and updation is available in Post Offices, which is of great benefit to the public. In continuation of this, Department of Posts has now started the CELC (Child Enrollment Light Client) service through India Post Payments Bank, in which Aadhaar registration for children below 5 years of age can be done at doorstep through Postman. People will also be able to update mobile number in their Aadhaar on their door step through Postman availing this service, said Mr. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region.


Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that under this, Aadhaar enrollment can be done with the help of Proof of Relationship (POR) for making new Aadhaar for children below 5 years of age through mobile app. For this, parents can get their child's Aadhar enrollment done with the help of their Aadhar or any other valid identity card. Postman will complete the registration process by clicking the photograph of the child through the CELC app installed in the IPPB mobile handset. It will be free of cost. After registration, postman will provide the Enrollment ID, through which the Aadhaar card of the child can also be downloaded by visiting the UIDAI website once Aadhaar is generated.

 Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav further added that now there is no need to go anywhere for updation of mobile number in Aadhaar. It can be done easily at doorstep by paying the prescribed fee of only ₹ 50 (including tax) under CELC service through postman. This will also lead to prevention from corona infection and overcrowding, said Mr. Yadav.


Fight against Corona : बिहार में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना संक्रमितों को डाक से भेजी जाएगी दवा

बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के लिए डाक से दवा की किट भेजने की व्यवस्था कर रही है। उक्त जानकारी बिहार सरकार में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार, 5 जनवरी को ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले काफी तेजी से फैल रहे हैं, लेकिन कुल संक्रमितों में से 98 प्रतिशत अभी होम आइसोलेशन में हैं।

अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों के उचित इलाज का प्रबंध कर रही है। इसके तहत ऐसे संक्रमितों के घर पर डाक के माध्यम से दवाओं की किट भेज दी जाएगी। उन्होंने लोगों से जांच के दौरान अपना फोन नंबर और सही पता दर्ज कराने की अपील की है।

अपर मुख्य सचिव ने ताया कि इसके लिए डाक विभाग को दवा संबंधित संक्रमित के नाम से दी जाएगी, जिसे संबंधित डाकघर के माध्यम से उसके घर तक पहुंचा दिया जाएगा। दवा का पूरा पैकेट स्वास्थ्य विभाग में तैयार किया जा रहा है। पैकेट ऐसा तैयार किया जा रहा है जो डाक विभाग से सुरक्षित संक्रमित के घर पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग दवा की डिलेवरी से लेकर निगरानी तक के लिए मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार कर रहा है।

नया इण्डिया : बिहार: होम आइसोलेशन में रह रहे संक्रमितों को डाक से भेजी जाएगी दवा

Wednesday, January 5, 2022

डाक विभाग की पहल : अब घर बैठे डाकिया बनाएगा बच्चों का आधार कार्ड और करेगा मोबाइल नंबर अपडेट

डाक विभाग ने आमजन की सुविधाओं के लिए तमाम सेवाओं का विस्तार किया है। डाकघरों में नया आधार बनाने और आधार में अपडेशन की सुविधा उपलब्ध है, जिसका आमजन को काफी फायदा होता है। इसी क्रम में डाक विभाग ने इण्डिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से अब सी.ई.एल.सी (चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट) सेवा आरम्भ की है, जिसमें घर बैठे डाकिया के माध्यम से 5 साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार बन सकेगा और लोग अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन भी करा सकेंगे। उक्त जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने दी।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इसके अंतर्गत मोबाइल एप के माध्यम से 5 साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार बनवाने हेतु आधार नामांकन केवल संबंध प्रमाण पत्र (पीओआर) की सहायता से किया जा सकता है। इस हेतु माता-पिता अपने आधार या अन्य किसी मान्य पहचान पत्र की सहायता से अपने बच्चे का आधार पंजीकरण घर बैठे डाकिया के माध्यम से निःशुल्क करा सकते हैं। डाकिया वहीं पर आईपीपीबी मोबाइल हैंडसेट में इंस्टॉल सी.ई.एल.सी एप के माध्यम से बच्चे की फोटो लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करेगा। पंजीकरण पश्चात डाकिया एनरोलमेंट आई.डी (EID) उपलब्ध कराएगा, जिसके माध्यम से आधार बन जाने पर यू.आई.डी.ए.आई की वेबसाइट पर जाकर बच्चे का आधार कार्ड डाउनलोड भी किया जा सकेगा।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि अब आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए कहीं भी जाने की जरुरत नहीं है, बल्कि घर बैठे ही डाकिया के माध्यम से सीईएलसी सेवा के तहत मात्र 50 रूपये (कर सहित) का निर्धारित शुल्क देकर आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन आसानी से कराया जा सकता है। इससे कोरोना संक्रमण और भीड़भाड़ से भी बचाव होगा।







Thursday, December 30, 2021

'Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana' & 'E-Shram' card registration in Post Offices now

For the convenience of the general public, many new services are being expanded in the Post Offices. In this sequence, now farmers can take benefit of 'Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana' through Common Service Centers set up in the Post Offices. The above facility is being made available in 1699 Post Offices of Varanasi Region, said Mr. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General of Varanasi Region. He told that farmers has to attend the Post Office CCS along with Khatauni, ID card (Aadhaar card, PAN card, voter ID card, driving license) and bank passbook. A premium of 2% and 1.5% will have to be paid for Kharif and Rabi crops respectively.

Postmaster General Mr. Krishna Kumar Yadav said that apart from this, people associated with the unorganized sector can also get E-shram card from the Common Service Center established in the Post Offices, which is completely free. For this, the age should be from 16 to 59 years. Bank passbook and Aadhar card will have to be produced for registration.

Postmaster General Mr. Yadav told that a special campaign was launched for Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana and E-shram in all the Post Offices of Region including Varanasi, Chandauli, Bhadohi, Jaunpur, Ghazipur and Ballia district, so that more and more people may be benefited from it.


Wednesday, December 29, 2021

अब डाकघरों में भी होगा 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' और 'ई-श्रम' कार्ड पंजीकरण -पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

डाक विभाग अब सिर्फ पत्रों व मनीऑर्डर से नहीं जुड़ा है, बल्कि एक ही छत के नीचे तमाम सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। बचत बैंक, बीमा, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, वाहनों का बीमा, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, प्रधानमंत्री फसल बीमा, ई-श्रम कार्ड, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, गंगाजल की बिक्री, रेल टिकट बुकिंग जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं। उक्त जानकारी जौनपुर डाक मंडल का वार्षिक निरीक्षण करने पहुँचे वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने व्यक्त किये। उन्होंने जौनपुर प्रधान डाकघर व कचहरी डाकघर का विजिट भी किया। पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक अधीक्षक, सहायक अधीक्षक व निरीक्षकों के साथ बैठक कर विभागीय लक्ष्यों की पूर्ति के साथ स्वच्छता अभियान, विभिन्न सेवाओं से आम जन को जोड़ने, जन परिवाद के त्वरित निस्तारण और ग्राहकों के प्रति संवेदनशीलता पर जोर दिया। 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाकघरों में जनसामान्य की सुविधा के लिए तमाम नई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में अब डाकघरों में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में रेलवे टिकट की बुकिंग भी की जा सकती है। इसके अलावा 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' का लाभ भी उठा सकते हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के 1699 डाकघरों में उक्त सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। डाकघरों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन हेतु किसान की खतौनी, आईडी कार्ड  (आधार कार्ड, पैन कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस) व बैंक पासबुक साथ लाना होगा। खरीफ व रबी फसलों के लिए क्रमशः 2% व 1.5% का प्रीमियम अदा करना होगा। इसके अलावा डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर से असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग ई-श्रम कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं, जो कि पूर्णतया निःशुल्क है। इस हेतु 16 से 59 साल तक की उम्र होनी चाहिये। पंजीकरण के लिए बैंक पासबुक व आधार कार्ड साथ लाना होगा। श्री यादव ने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी, चंदौली, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जनपद के अधीन सभी डाकघरों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और ई-श्रम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि इसका फायदा  अधिकाधिक लोगों तक पहुंच सके।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि वित्तीय समावेशन के तहत जौनपुर मण्डल में 7.56 लाख बचत खाते व 1.32 लाख आईपीपीबी खाते हैं, वहीं 52 हजार से ज्यादा बेटियों के सुकन्या खाते संचालित हैं। जौनपुर मंडल द्वारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के तहत अभियान चलाकर  इस वर्ष 11 हजार से ज्यादा बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए गए, जो कि पूरे उत्तर प्रदेश में 6वें स्थान पर है।

जौनपुर मण्डल के अधीक्षक डाकघर श्री पी.सी. तिवारी ने पोस्टमास्टर जनरल को मण्डल में डाक सेवाओं  की प्रगति के बारे में जानकारी दी। बताया कि जौनपुर में प्रधान डाकघर, उप डाकघरों के साथ गाँवों में स्थित शाखा डाकघरों सहित 422 डाकघरों में कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जा रही है।जनमानस से नियमित संवाद कर एवं  ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा डाक मेला लगाकर विभिन्न क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा व्यवसाय अर्जित किया जायेगा ताकि सभी विभागीय लक्ष्यों की समय से पूर्ति हो सके। इस अवसर पर सहायक अधीक्षक डाकघर एस.के. चौधरी, अशोक सिंह, निरीक्षक डाकघर ए.पी. गोस्वामी, रमेश यादव, प्रवीण कुमार , श्रीकान्त पाल सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।











Tuesday, December 28, 2021

Postmaster General Krishna Kumar Yadav honored with Navodaya Ratna Award at JNV Azamgarh Alumni Meet

वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव को नवोदय की प्रतिष्ठा में अभिवृद्धि एवं सम्मानजनक उपलब्धियों के लिए 'नवोदय रत्न' सम्मान से अलंकृत किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय, जीयनपुर, आजमगढ़ में आयोजित सिल्वर जुबली एल्मुनाई मीट में पूर्व प्राचार्य श्री आई.पी सिंह सेंगर, वर्तमान प्राचार्य श्री एस.के राय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ श्री आर.पी यादव ने उन्हें सम्मान-पत्र व स्मृति चिन्ह के साथ शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

बतौर मुख्य अतिथि जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री आई.पी सिंह सेंगर ने कहा कि नवोदय विद्यालय की प्रतिभाएँ विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम फहरा रही हैं और अपनी उपलब्धियों से नई पीढ़ी हेतु प्रेरणास्रोत का कार्य भी कर रहे हैं। नवोदय विद्यालय, आजमगढ़ को यह श्रेय प्राप्त है कि यहीं के विद्यार्थी रहे कृष्ण कुमार यादव ने अपने प्रथम प्रयास में ही संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर उत्तर प्रदेश से सिविल सेवाओं में सफल प्रथम नवोदयी विद्यार्थी बनने का गौरव प्राप्त किया।

नवोदय एल्मुनाई  वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. अभय यादव ने प्रशस्ति-वाचन करते हुए कहा कि, श्री कृष्ण कुमार यादव लोकप्रिय प्रशासक के साथ ही सामाजिक, साहित्यिक और समसामयिक मुद्दों से सम्बंधित विषयों पर प्रमुखता से लेखन करने वाले साहित्यकार, विचारक और ब्लॉगर भी हैं। विभिन्न विधाओं में आपकी सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और जीवन पर भी एक पुस्तक "बढ़ते चरण शिखर की ओर : कृष्ण कुमार यादव" प्रकाशित हो चुकी है। देश-विदेश में विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक-साहित्यिक संस्थाओं द्वारा विशिष्ट कृतित्व, रचनाधर्मिता और प्रशासन के साथ-साथ सतत् साहित्य सृजनशीलता हेतु आपको शताधिक सम्मान और मानद उपाधियाँ प्राप्त हैं। उ.प्र. के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा जी न्यूज का ’’अवध सम्मान’’, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री केशरीनाथ त्रिपाठी द्वारा ’’साहित्य-सम्मान’’, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त द्वारा ’’विज्ञान परिषद शताब्दी सम्मान’’ से विभूषित आपको अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर्स सम्मेलन, नेपाल, भूटान और श्रीलंका में भी सम्मानित किया जा चुका है। विभागीय दायित्वों और हिन्दी के प्रचार-प्रसार के क्रम में अब तक श्री यादव  लंदन, फ़्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, भूटान, श्रीलंका, नेपाल जैसे देशों की यात्रा कर चुके हैं। आपके परिवार को यह गौरव प्राप्त है कि साहित्य में तीन पीढ़ियाँ सक्रिय हैं। आपके पिताजी श्री राम शिव मूर्ति यादव के साथ-साथ आपकी पत्नी श्रीमती आकांक्षा भी चर्चित ब्लॉगर और साहित्यकार हैं, वहीं बड़ी बेटी अक्षिता (पाखी) अपनी उपलब्धियों हेतु भारत सरकार द्वारा सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हैं।

कार्यक्रम में श्री कृष्ण कुमार यादव के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सर्वश्री गणेश चंद्र यादव, विपिन मिश्रा, आनंद कुमार पाण्डेय, डॉ. संतोष शंकर रे, डॉ. उमेश चंद्र, डॉ. अवनीश राय, प्रो. सत्यपाल शर्मा, श्याम कन्हैया सिंह, राम दरश यादव, मदन मोहन राय, धर्मेंद्र यादव, आशुतोष तिवारी, संघर्ष वंघई और  शशिकला यादव सहित कुल 15 लोगों को 'नवोदय रत्न' से सम्मानित किया गया। 












इस अवसर पर वर्ष 1995 और 1996 बैच के पास आउट छात्र-छात्राओं का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन नवोदय एल्मुनाई वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम यादव और मिथिलेश मिश्रा आई.ए.एस, संचालन डॉ. अभय यादव और आभार हरिलाल ने किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य जया भारती, केएस यादव, नन्दलाल प्रजापति, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) आजाद भगत सिंह, सिविल जज जुवेनाइल मनीष राना, संजीत कुमार, सूर्य प्रकाश यादव, सोमेश, प्रदीप विमल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।